Gangasagar.co

सागर द्वीप · दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल

गंगासागर यात्रा की आसान गाइड

कोलकाता से कैसे पहुँचें, जहाज़ कब चलता है, मंदिर में क्या करें और मुसीबत में किसे फ़ोन करें — ज़रूरी बातें एक ही जगह।

मेला 2027 की तारीख़ अभी घोषित नहीं हुई है

मकर संक्रांति के पुण्य स्नान का दिन और समय सरकार हर साल घोषित करती है। 31 अक्टूबर 2026 तक सरकारी पोर्टल पर 2027 की तारीख़ नहीं आई थी। होटल या टिकट बुक करने से पहले एक बार ज़रूर देख लें।

गंगासागर का सरकारी पोर्टल

कोलकाता से कैसे पहुँचें

कोलकाता से सागर द्वीप लगभग 135 किमी दूर है। मुड़ीगंगा नदी पर कोई पुल नहीं है, इसलिए यात्रा तीन हिस्सों में होती है:

  1. 1

    कोलकाता से लॉट 8 घाट

    सियालदह स्टेशन (साउथ सेक्शन) से काकद्वीप या नामखाना लोकल ट्रेन पकड़कर काकद्वीप उतरें, वहाँ से लोकल गाड़ी से लॉट 8 (हारवुड पॉइंट)। या बाबूघाट / धर्मतला (एस्प्लेनेड) से सीधी बस।

    ट्रेन से लगभग 2 घंटे 15 मिनट · बस से 3.5–4.5 घंटे

  2. 2

    जहाज़ से नदी पार

    लॉट 8 घाट के काउंटर से टिकट लेकर जहाज़ (वेसल) से कचुबेड़िया (सागर द्वीप) पहुँचें। ज्वार-भाटा और मौसम की वजह से समय बदल सकता है।

    लगभग 35–45 मिनट

  3. 3

    कचुबेड़िया से मंदिर

    घाट से बाहर निकलते ही सरकारी बसें और शेयर गाड़ियाँ मिलती हैं। कपिल मुनि मंदिर और समुद्र तट लगभग 31 किमी दूर हैं।

    किराया और समय घाट पर ही पूछ लें

दूसरे राज्यों से आने वाले ज़्यादातर यात्री हावड़ा स्टेशन पहुँचते हैं। वहाँ से सियालदह स्टेशन या बाबूघाट बस स्टैंड जाकर ऊपर बताए रास्ते से आगे बढ़ें। निकलने से पहले रास्ता और किराया पूछ लें।

आपके लिए कौन-सा रास्ता ठीक है?

ट्रेन + जहाज़ + बस

सबसे कम खर्च, सड़क के जाम से बचते हैं। कुल लगभग 4–4.5 घंटे।

सीधी बस + जहाज़ + बस

सामान ज़्यादा हो या बुज़ुर्ग साथ हों तो आसान — गाड़ी कम बदलनी पड़ती है। कुल लगभग 5–5.5 घंटे।

अपनी गाड़ी

डायमंड हार्बर रोड (NH 12) से काकद्वीप। मेले के समय गाड़ी जहाज़ पर ले जाने पर सख़्ती रहती है — गाड़ी इसी पार छोड़कर पैदल जहाज़ पर चढ़ना बेहतर है।

जहाज़ और लॉन्च का समय

घाट पर लगे बोर्ड की फ़ोटो से लिया गया समय (16 नवंबर 2026)। यह लाइव समय नहीं है — आँधी-बारिश, ज्वार-भाटा या प्रशासन के आदेश से जहाज़ बंद हो सकता है या समय बदल सकता है। निकलने से पहले घाट का बोर्ड देख लें।

लॉट 8 ⇄ कचुबेड़िया (WBTC जहाज़)

लॉट 8 से कचुबेड़िया

  • सुबह 10:30
  • सुबह 11:00
  • सुबह 11:30*
  • दोपहर 12:00
  • दोपहर 1:00
  • दोपहर 1:30*
  • दोपहर 2:00
  • शाम 3:00
  • शाम 3:30
  • शाम 4:00*
  • रात 10:30

कचुबेड़िया से लॉट 8

  • सुबह 10:00
  • सुबह 10:30
  • सुबह 11:00*
  • सुबह 11:30
  • दोपहर 12:30
  • दोपहर 1:00*
  • दोपहर 1:30
  • दोपहर 2:30
  • शाम 3:00
  • शाम 3:30*
  • रात 10:00

* बोर्ड पर इन समयों के आगे “Grain & Betel Leaf” (अनाज और पान) लिखा है। इस जहाज़ में यात्री जा सकते हैं या नहीं, काउंटर पर पूछ लें।

नामखाना ⇄ बेनुबन (लॉन्च)

नामखाना से बेनुबन

  • सुबह 7:30
  • सुबह 8:30
  • सुबह 9:30
  • सुबह 11:00
  • दोपहर 1:00
  • दोपहर 2:30
  • शाम 3:30
  • शाम 4:45

बेनुबन से नामखाना

  • सुबह 5:45
  • सुबह 7:30
  • सुबह 8:30
  • सुबह 10:00
  • सुबह 11:30
  • दोपहर 1:15
  • शाम 3:00
  • शाम 4:45

बोर्ड पर लिखा किराया: ₹40 प्रति टिकट। काउंटर पर मिला लें।

अगर यात्री पहले आ जाएँ तो प्रशासन के कहने पर लॉन्च तय समय से पहले भी छूट सकती है — थोड़ा जल्दी पहुँचें।

कपिल मुनि मंदिर दर्शन

आम दिनों में मंदिर खुलने का समय

सुबह
6 बजे – दोपहर 1 बजे
दोपहर में बंद (भोग और सफ़ाई)
1 बजे – शाम 4 बजे
शाम और संध्या आरती
4 बजे – रात 8:30

मेले के दिनों में समय अलग हो सकता है। यह समय आख़िरी बार जनवरी 2025 में जाँचा गया था — मंदिर या सरकारी सूचना ज़रूर देखें।

दर्शन का तरीका

  1. 1पहले सागर संगम में स्नान करें, फिर सूखे और साफ़ कपड़े पहनकर मंदिर जाएँ।
  2. 2बाहर से पूजा की थाली (नारियल, मिठाई, सिंदूर, अगरबत्ती, फूल) ले सकते हैं। पुजारी को दें, वे प्रसाद और चरणामृत लौटा देंगे।
  3. 3मंदिर परिसर की एक या तीन परिक्रमा घड़ी की सुई की दिशा में करें।

सावधान: कोई “पुश्तैनी बही” या “ख़ास आशीर्वाद” के नाम पर मोटी रकम माँगे तो विनम्रता से मना करें और सीधे आम लाइन में लगें। दान करना हो तो सिर्फ़ मंदिर परिसर के अंदर मंदिर ट्रस्ट के आधिकारिक काउंटर पर करें और छपी हुई रसीद लें।

कहाँ ठहरें

मकर संक्रांति के समय कमरे जल्दी भर जाते हैं। बुकिंग सिर्फ़ सरकारी पोर्टल या संस्था की अपनी वेबसाइट से करें।

सरकारी गेस्ट हाउस

पश्चिम बंगाल पंचायत पर्यटन पोर्टल पर सागर इंस्पेक्शन बंगला और सागर कॉटेज (सागर सैकत) जैसी जगहें बुक होती हैं।

पोर्टल खोलें

भारत सेवाश्रम संघ

सरकारी मेला पोर्टल के अनुसार यह आश्रम तीर्थयात्रियों को ठहराता है। कमरे और खर्च के बारे में सीधे पूछें।

वेबसाइट

इस्कॉन गंगासागर गेस्ट हाउस

हेलीपैड के पास, AC और नॉन-AC कमरे। किराया और बुकिंग उनकी अपनी वेबसाइट पर।

कमरे देखें
पैसे भेजने से पहले जगह का नाम, तारीख़ और पैसा किसे जा रहा है — अच्छी तरह मिला लें। अनजान फ़ोन या मैसेज पर एडवांस पैसा न भेजें।

सुरक्षा और आपातकालीन मदद

किसी भी मुसीबत में 112 पर फ़ोन करें

पुलिस, फ़ायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस — पूरे भारत का आपातकालीन नंबर।

112 पर फ़ोन करें
  • भीड़ में जाने से पहले अपने साथियों के साथ मिलने की एक जगह तय कर लें।
  • बच्चों और बुज़ुर्गों को हमेशा पास रखें। बच्चे की जेब में अपना फ़ोन नंबर लिखी पर्ची रखें।
  • अकेले स्नान न करें। जहाँ पानी में उतरना मना है वहाँ न उतरें — पुलिस और लाइफ़गार्ड की बात मानें।
  • ज्वार-भाटे में समुद्र और नदी की हालत जल्दी बदलती है। घाट और तट पर होने वाली घोषणाएँ सुनें।

जल एम्बुलेंस

स्टेशन पर लगे एक पोस्टर से लिया गया (31 अक्टूबर 2026)। ये नंबर अभी चालू हैं या नहीं, हम पक्का नहीं कर पाए — न लगे तो 112 पर फ़ोन करें।

सरकारी जानकारी कहाँ मिलेगी

Gangasagar.co एक स्वतंत्र जानकारी-वेबसाइट है, सरकारी साइट नहीं। समय, किराया और नियम बदल सकते हैं — जाने से पहले सरकारी स्रोत से मिला लें।

और विस्तार से

ट्रेन की पूरी समय-सारणी, ज्वार-भाटा और बाकी जानकारी हमारे अंग्रेज़ी पेजों पर है।